More
    Homeअसमअसम: आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला, तीन जवान गंभीर रूप से...

    असम: आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला, तीन जवान गंभीर रूप से घायल, करीब 1 घंटे तक होती रही गोलीबारी

    Attack on Army Camp: आर्मी कैंप पर हमले के बाद इलाके की घेराबंदी की गई है। आर्मी और पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर में आर्मी कैंप में ग्रेनेड से हमला हुआ है। तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्मी कैंप में गुरुवार देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। कई ग्रेनेड विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इन धमाकों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि देर रात काकोपाथर आर्मी कैंप के पास लगभग एक घंटे तक गोलीबारी होती रही।

    19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप पर फेंके गए ग्रेनेड
    शुरुआती जानकारी के अनुसार, काकोपाथर स्थित भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप को निशाना बनाकर आधी रात के आसपास ग्रेनेड फेंके गए। इस विस्फोट में सेना के तीन जवान हुए हैं। इन घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इलाके में की गई घेराबंदी
    आर्मी कैंप पर हमले के बाद सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के आसपास नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। सेना के लोग चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।

    हमले के पीछे जताया जा रहा ये संदेह
    अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, यह संदेह है कि ग्रेनेड हमले के पीछे यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA)- (इंडिपेंडेंट) गुट का हाथ है। इससे पहले बुधवार को, एनएससीएन (K-YA) गुट के संदिग्ध उग्रवादियों ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में असम राइफल्स के एक शिविर पर हमला किया था। यह शिविर जिले के मनमाओ क्षेत्र के हटमन गांव में स्थित था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img