More
    Homeबिहारतेजस्वी यादव के बयान के बाद रोहिणी के सुर बदले, भाई के...

    तेजस्वी यादव के बयान के बाद रोहिणी के सुर बदले, भाई के पक्ष में लिखा सोशल मीडिया पर पोस्ट

    लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी यादव के पक्ष में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं। इसके अलावा उन्होंने सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर भी निशाना साधा है।

    पटनाः तेजस्वी यादव के बयान के बाद रोहिणी आचार्य के सुर बदल गए हैं। रोहिणी ने भाई के पक्ष में फेसबुक पर कई पोस्ट शेयर किया है। तेजस्वी यादव की तस्वीर शेयर कर रोहिणी ने लिखा ‘मुरेठा बांध लिया गया है, अब विरोधियों को चित कर देना है। ‘बिहार की माताओं और बहनों की एक ही उम्मीद तेजस्वी है’।

    एक अन्य पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार के उस बयान पर हमला बोला। जिसमें उन्होंने लालू राबड़ी पर निशाना साधा था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, दिमागी तौर पर पूरी तरह से विक्षिप्त हो चुके व्यक्ति की जुबान गंदी होनी स्वाभाविक से बात है। पागलों को सड़कों पर गाली- गलौज करते अमूमन देखा ही जाता है। जिस व्यक्ति के संरक्षण में मुजफ्फरपुर महापाप हुआ।

    जिसकी चारित्रिक नीचता के किस्से तमाम हैं। उस बदजुबान तोंद वाले अंकल के मुंह से निश्चित हार की बौखलाहट में घटिया सोच से पैदा हुई। निम्नस्तर की भाषा का गुबार निकल रहा है।

    पागलपन की हद हासिल कर बेचैन आत्मा बन चुके अंकल। बोली जा रही हर गंदी बोली का हिसाब करने को तैयार बैठी है बिहार की जनता। “चाहे लाख दे लो गाली , बिहार में इस बार सिर्फ और सिर्फ भाई तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली”।

    एक अन्य पोस्ट में रोहिणी ने कहा कि अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आमजन की समस्याओं के निदान पर बात करना तो दूर उन्हें इनका संज्ञान भी नहीं है। अस्वस्थ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अहंकार में डूबी 20 वर्षों की डबल इंजन सरकार ने कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद कर दी है। आम जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और अपराध से त्रस्त है। इस बार जनता इनके घमंड को चूर-चूर करते हुए सत्ता परिवर्तन करेगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img