More
    Homeदेशधीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान — "बोलने से ज्यादा सहना पड़ता है,...

    धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान — “बोलने से ज्यादा सहना पड़ता है, फिर भी रुकेंगे नहीं”

    नई दिल्ली | 1 जुलाई 2025
    बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से विशेष बातचीत में अपने जीवन और आलोचकों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने दो टूक कहा कि

    “हमारे जीवन में बोलने से ज्यादा सहना पड़ता है। जो हमारे ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं, उनकी रोटी पच रही है – यही हमारे लिए पुण्य है।”

    धीरेंद्र शास्त्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि वह सनातन धर्म, राष्ट्र और समाज के लिए जो कर रहे हैं, वह उनका धर्म है, और इसे कोई भी आलोचना रोक नहीं सकती।

    उन्होंने यह भी कहा कि विरोधों और टिप्पणियों से उनका मनोबल टूटने वाला नहीं है, बल्कि इससे उनके भीतर धर्म के मार्ग पर चलने की दृढ़ता और भी प्रबल होती है।

    आलोचकों को दिया करारा जवाब:

    शास्त्री ने अपने आलोचकों को इशारों में जवाब देते हुए कहा,

    “अगर हमारे नाम से किसी की थाली में रोटी जा रही है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है। लेकिन याद रखिए, कोई भी झूठ ज़्यादा देर नहीं टिकता।”

    धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान उस वक्त आया है जब सोशल मीडिया से लेकर कई सार्वजनिक मंचों पर उनके बयानों को लेकर विवाद चल रहा है।

    संत का संदेश:

    शास्त्री ने युवाओं को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह समय “धर्म की जय” का है, न कि “कर्म की निंदा” का।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img