More
    Homeभोपाल"गांव चलो, बस्ती चलो" अभियान, खरसानिया पहुंचे प्रभारी राजेश लखेरा

    “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान, खरसानिया पहुंचे प्रभारी राजेश लखेरा

    “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान, खरसानिया पहुंचे प्रभारी राजेश लखेरा

      रंजीता पंवार

     

     

     

    भैरूंदा (अंश फीचर) – भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत शुक्रवार को भैरूंदा मण्डल के खरसानिया ग्राम में जनसंपर्क, संगठनात्मक संवाद एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के प्रभारी के रूप में पहुंचे पूर्व भाजपा महामंत्री राजेश लखेरा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भागीदारी और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।

    प्रभारी राजेश लखेरा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भारत एक नए युग की ओर अग्रसर है, जहां गांव, गरीब और किसान को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और जागरूकता फैलाएं।

    स्वच्छता को लेकर लखेरा ने कहा, “स्वच्छ भारत मिशन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है। हमें इसे अपने जीवन में उतारना होगा। स्वच्छ गांव, स्वस्थ भारत की नींव रखेगा।”

    इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “सेवा, स्वच्छता और संगठन” के मूलमंत्र के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के पश्चात गांव में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img