More
    Homeदुनिया‘गाजा जल रहा है...’, इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान, अमेरिका बोला-...

    ‘गाजा जल रहा है…’, इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान, अमेरिका बोला- हमारे पास कुछ दिन ही बचे

    इजरायल ने गाजा शहर में अपने हमलों को तेज कर दिया है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भी इजरायल ने गाजा में भारी बमबारी कर के तबाही मचा दी है। इन हमलों के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि गाजा जल रहा है।

    इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी में जारी जंग को दो साल का समय पूरा होने वाला है। हालांकि, अब तक हमास ने इजरायल के सामने घुटने नहीं टेके हैं। इजरायल की सेना और वायुसेना भी लगातार गाजा में बमबारी कर रही हैं जिस कारण गाजा लगभग पूरी तरह से तबाह हो चुका है। इजरायल ने सोमवार-मंगलवार की पूरी रात भी गाजा में भीषण बमबारी की है। इस बमबारी के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बयान जारी कर कहा है कि गाजा जल रहा है।

    अमेरिका ने क्या कहा?
    गाजा में हो रही तबाही के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- ‘‘इजरायल ने वहां कार्रवाई शुरू कर दी है। इसलिए हमें लगता है कि हमारे पास समझौते के लिए बहुत कम समय बचा है। हमारे पास अब महीने नहीं हैं, हमारे पास शायद कुछ दिन या शायद कुछ हफ़्ते ही बचे हैं।”

    हमास का आखिरी गढ़
    इजरायल ने गाजा शहर में अपने हमलों को तेज कर दिया है। इजरायली हवाई हमले में लगातार लोगों की जान जा रही है। इजरायल ने गाजा शहर के निवासियों को शहर छोड़ने का आदेश दिया है। इजरायल का मानना है कि गाजा शहर हमास का आखिरी गढ़ है। इजरायल शहर में नए हमले की योजना बना रहा है।

    समझें पूरा मामला
    दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 7 अक्टूबर, 2023 को हुई थी। हमास ने दक्षिणी इजरायल पर हमला कर के लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा हमास के लड़ाकों ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था और अपने साथ गाजा ले गए थे। इसके बाद इजरायल गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ अभियान शुरू किया। हमास के मुताबिक, गाजा में अब तक 60 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

    हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में कई बंधकों को रिहा किया है लेकिन कई बंधकों की गाजा में मौत भी हो चुकी है। माना जाता है कि गाजा में अब भी 48 बंधक हैं, जिनमें से लगभग 20 के जिंदा होने का अनुमान है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img