More
    Homeबिहारबिहार: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- "जहां भी डबल इंजन की सरकार...

    बिहार: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- “जहां भी डबल इंजन की सरकार है, वहां भ्रष्टाचार एक धंधे की तरह चल रहा”

    बिहार में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सत्ताधारी दल के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वे बिहार में भ्रष्टाचार में भागीदार बन गए।

    पटना: बिहार में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा, “जहां भी डबल इंजन की सरकार है, वहां भ्रष्टाचार एक धंधे की तरह चल रहा है। सत्ताधारी दल के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वे बिहार में भ्रष्टाचार में भागीदार बन गए हैं।”

    मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिग्विजय ने दिया ये जवाब
    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री उस पार्टी का बनेगा जिसे बहुमत मिलेगा। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, कुछ जगहों पर यह है और कुछ जगहों पर नहीं है, इसलिए अगर हम तय कर देंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा तो आप क्या करेंगे?”

    बिहार में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव
    बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में कांग्रेस, राज्य में जोरदार प्रचार कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं और बीजेपी-केंद्र सरकार पर करारा हमला बोल रहे हैं।

    बिहार चुनाव में राहुल गांधी वोट चोरी और SIR का मुद्दा उठा रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता बिहार में मौजूद हैं और रैलियां कर रहे हैं। हालही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बिहार में रैली की और कहा कि नीतीश कुमार, आप बीजेपी-आरएसएस की झोली में गिरे हैं। आपको बीजेपी वहीं फेंकेगी, जहां कचरे को फेंकते हैं

    इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी बिहार पहुंचे और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक धंधे की तरह चल रहा है।

    कौन हैं दिग्विजय सिंह?
    दिग्विजय सिंह एक भारतीय राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वे राघोगढ़ (गुना जिला, मध्य प्रदेश) के पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसके कारण उन्हें “दिग्गी राजा” या “राजा साहब” भी कहा जाता है। उनका राजनीतिक सफर 1971 में शुरू हुआ जब वे राघोगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष बने।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img