More
    Homeदुनियाजल संरक्षण को प्राथमिकता दें ग्राम पंचायत कुलवीर सिंह

    जल संरक्षण को प्राथमिकता दें ग्राम पंचायत कुलवीर सिंह

    उपनिदेशक पंचायत मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद के निर्देशन में डी पीआरसी अमरोहा के माध्यम से जनपद बिजनौर के विकासखंड नजीबाबाद में ग्राम प्रधान पंचायत सहायक एवं सहायता समूह की सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बताते हुए सिनियर फैकल्टी कम मैनेजर सतेन्द्र शर्मा ने धारा 15 में ग्राम पंचायत के 29 विषयों पर विस्तार से जानकारी दी एवं उन्हें कार्य योजना में कैसे सम्मिलित किया जाए उसे पर विस्तार से बताया प्रशिक्षक कुलवीर सिंह द्वारा बताया गया कि जल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है परंतु अत्यधिक दोहन के कारण जल स्तर निरंतर घट रहा है हमें अपने भविष्य को सुधारने के लिए जल को बचाना आवश्यक है पंचायत को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में ग्राम प्रधान के कार्य 95 (1) छ के अनुसार प्रधान को पद से हटाए जाना के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी प्रशिक्षका ममता सैनी द्वारा महिला ग्राम प्रधानों को उनके कर्तव्य तथा अधिकार तथा स्वयं कार्य करने पर चर्चा की गई
    प्रशिक्षक सतेन्द्र कुमार के द्वारा हैंडोवर टेक ओवर वाटर बजटिंग एवं यूजर चार्ज के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया प्रशिक्षण में विकासखंड के ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया

    ई खबर मीडिया के लिए राजवीर सिंह जिला बिजनौर नजीबाबाद रिपोर्ट 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img