More
    Homeदुनियाशामली की किरण ने न्याय के लिए लगाई गुहार, दुष्कर्म के बाद...

    शामली की किरण ने न्याय के लिए लगाई गुहार, दुष्कर्म के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    शामली: ग्राम कैंडी, थाना बाबरी की निवासी किरण (उम्र 19 वर्ष) ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, और न्यायपालिका से अपनी आपबीती का संज्ञान लेकर न्याय की मांग की है। किरण का कहना है कि उनके साथ 13 फरवरी 2022 को दुष्कर्म की घटना हुई उस समय किरण 16 साल 6 महीने की थी।जिसके बाद उन्हें न्याय पाने के लिए तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उनकी मां खेत में थीं और वह शादी में मेंहदी देने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में मंदिर की गली से गुजरते समय कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें उठाकर फैक्ट्री में बंद कर दिया। जब उन्हें होश आया, तब तक उनकी इज्जत लूट ली गई थी।

    पुलिस की लापरवाही

    किरण ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने उन्हें थाने में रातभर रखा और उनके बयान तोड़-मरोड़कर लिखे। उनके अनुसार, बयान दर्ज करते समय जज मौजूद नहीं थे, और पुलिस वकील के साथ मिलीभगत कर रही थी।

    परिवार पर खतरा और न्याय की गुहार

    किरण ने बताया कि इस मामले में विपक्षी पक्ष के लोग लगातार पैसे का दुरुपयोग कर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और उनके परिवार की जान को खतरा है। अगर कोई अप्रिय घटना उनके साथ होती है, तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

    मांगी कड़ी कार्रवाई

    पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार, और न्यायपालिका से अपील की है कि उनके मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। किरण ने यह भी कहा कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून की मांग करती हैं।

    मीडिया और सरकार से अपील

    किरण ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें जल्द न्याय दिलाया जाए।

    हस्तक्षेप की मांग

    इस मामले में योगी सरकार और प्रशासन को जल्द हस्तक्षेप कर पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों को सजा दिलाने की जरूरत है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img