अयोध्या | 5 जून 2025
सनातन आस्था के सबसे पवित्र स्थलों में से एक राम जन्मभूमि आज से एक ऐतिहासिक अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। भव्य श्रीराम मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हो रही है। भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला को देवताओं के साथ उनके पवित्र जन्मस्थान पर विधिवत प्रतिष्ठित किया जाएगा।मंदिर में विशेष वैदिक विधियों के अनुसार भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियों की प्रतिष्ठा की जाएगी। हजारों श्रद्धालु इस शुभ अवसर के साक्षी बनेंगे। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
🙏 मुख्य आकर्षण:
➡️ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं करेंगे श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा
➡️ वैदिक मंत्रोच्चार और पवित्र अनुष्ठानों के साथ होगी मूर्ति प्रतिष्ठा
➡️ राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाएं होंगी विराजमान
➡️ देशभर से पहुंचे श्रद्धालु होंगे इस आध्यात्मिक समारोह के साक्षी
🌺 मंदिर परिसर को भव्य पुष्प सज्जा, दीपों और तोरण द्वारों से सजाया गया है।
पूरे अयोध्या नगर में उल्लास और भक्ति का वातावरण है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और हर गतिविधि का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
🕉️ यह आयोजन न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय संस्कृति और चेतना का गौरवमयी प्रतीक भी है।