More
    Homeखेलनीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, पहले...

    नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, पहले ही थ्रो में फेंका इतनी दूर भाला

    नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

    Neeraj Chopra: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जापाना में खेली जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया है। नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार थ्रो फेंकते हुए फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर दूर भाला फेंका और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब नीरज फाइनल में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। बता दें, नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित की गई पिछली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

    जूलियन वेबर ने दूसरे प्रयास में किया क्वालीफाई
    नीरज ने लगातार 5वीं ग्लोबल चैंपियनशिप में ऐसा किया जब फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें सिर्फ एक प्रयास की जरूरत पड़ी। इससे पहले वह 2021 ओलंपिक, 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक में ऐसा कमाल कर चुके हैं। नीरज चोपड़ा पर अब फाइनल में लगातार दूसरी बार इतिहास रचने पर निगाहें लगी होंगी। नीरज के अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.21 मीटर थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में फाइनल का टिकट हासिल किया।

    नीरज बनाम नदीम
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिलेगी। चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नदीम की चुनौती का सामना करेंगे। ऐसे में उनके पास पेरिस ओलंपिक में दूसरे स्थान पर रहने का बदला लेने का शानदार मौका मिलेगा। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में रिकॉर्ड 92.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, चोपड़ा को 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img