भोपाल, मध्यप्रदेश —
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अब इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1250 की बजाय ₹1500 की राशि मिलेगी।
यह फैसला आज हुई एक कैबिनेट बैठक के बाद लिया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बढ़ोतरी महिलाओं को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएगी।
मुख्य बातें:
- योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 की गई
- इससे राज्य की लाखों महिलाओं को होगा सीधा लाभ
- यह फैसला 15 अगस्त से लागू होगा
- सरकार का उद्देश्य है महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाना
क्या है लाडली बहना योजना?
यह योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को दिया जाता है।
रक्षाबंधन पर मिलेंगे अतिरिक्त 250 रुपये
सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को सारई में महिला सशक्तिकरण और आदिवासी गौरव सम्मेलन को संबोधित करते हुए लाडली बहन योजना के तहत राशि में इजाफा करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि लाडली बहन योजना की लाभार्थियों को रक्षाबंधन पर 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।