लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन
लखनऊ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 11 स्वर्णिम वर्षों को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन आज भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश मुख्यालय में किया गया। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदर्शनी में बीते 11 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक बदलावों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक उपलब्धियों को विजुअल पैनल्स, डिजिटल डिस्प्ले और इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
उद्घाटन समारोह के पश्चात मीडिया से संवाद करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं, वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में मील का पत्थर हैं।