More
    Homeदेशविवाह के बाद शिमला पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी का...

    विवाह के बाद शिमला पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी का यूं हुआ वेलकम

    शादी की रस्म पूरी कर शिमला अपने आवास होली लॉज पहुंचे विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी का शानदार स्वागत हुआ।

    हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को दूसरी बार शादी के बंधन में बधे। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. अमृत कौर से शादी रचाई है। इन दोनों का विवाह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर- 11 स्थित एक गुरुद्वारे में संपन्न हुआ।

    शादी की रस्म पूरी होने के बाद विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी शिमला के लिए रवाना हुए। यहां सोमवार शाम विक्रमादित्य के आवास होली लॉज में रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। विवाह के बाद शिमला के होली लॉज पहुंचे विक्रमादित्य सिंह और उनकी पत्नी का शानदार स्वागत किया गया।

    निजी रखा गया था शादी का कार्यक्रम
    शादी के कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया था, जिसमें परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान के राजसमंद की आमेट रियासत से आने वाली सुदर्शना चूंडावत से हुई थी। मनमुटाव के चलते दोनों का लगभग दो महीने पहले तलाक हो गया था।

    विक्रमादित्य सिंह की दूसरी पत्नी अमृत कौर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। दोनों की दोस्ती करीब 8-9 साल पुरानी है, जब विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ आना-जाना लगा रहता था।

    शिमला ग्रामीण से विधायक हैं विक्रमादित्य सिंह
    विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिभा सिंह के बेटे हैं, जो वर्तमान में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री का पद संभाल रहे हैं। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जहां उन्हें मंडी सीट पर भाजपा की कंगना रनौत से शिकस्त मिली थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img