More
    Homeदुनियापत्रकार आशुतोष रंजन के निधन पर शोक सभा में उपस्थित लोग

    पत्रकार आशुतोष रंजन के निधन पर शोक सभा में उपस्थित लोग

    सगमा। पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा की असामयिक निधन पर प्रखंड अंतर्गत सगमा पंचायत सचिवालय में रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गाया। शोक सभा का आयोजन प्रिंट मिडिया पत्रकार विपुल दूबे और ई खबर सकेन्द्र बैठा की अध्यक्षता में किया गाया।
    जिसमें प्रिंट मिडिया पत्रकार श्रीकांत चौबे, पत्रकार सुनिल कुमार, पत्रकार श्यामबच्चन यादव, इद्रीश अंसारी, इलेक्ट्रोनिक मिडिया पत्रकार पिंटू मिश्रा, रामानन्द प्रजापति, अकलेश कुमार, सकेन्द्र बैठा आदि लोगो ने आशुतोष रंजन सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना
    किया। शोकसभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर
    प्रकाश डाला।
    उप मुखिया मंगलेश कुमार यादव ने कहा कि पत्रकार आशुतोष रंजन सिन्हा की असामयिक निधन हो जाने से पत्रकारिता की जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आशुतोष का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। वे एक मिलनसार, हंसमुखी तथा सुलझे हुए पत्रकार थे। पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति हुई है। मौके पर मुखिया तेजलाल राम, उप मुखिया मंगलेश कुमार यादव, राजेश यादव, रंजन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img