More
    Homeदेशगुजरात ATS ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया, 3 आरोपी गिरफ्तार,...

    गुजरात ATS ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया, 3 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में आतंकी हमले की थी योजना

    गुजरात में आतंकी साजिश रचने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। इस बारे में गुजरात एटीएस का बयान भी सामने आया है।

    गांधीनगर: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। गुजरात एटीएस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हथियारों के एक्सचेंज के लिए गुजरात आए थे। इनमें से एक आंध्र प्रदेश का है और 2 यूपी के हैं। ये तीनों किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना चाहते थे।

    गुजरात ATS का बयान सामने आया
    गुजरात ATS ने बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी है। गुजरात ATS ने बताया, “गुजरात एटीएस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे। तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। ये देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img