More
    Homeउत्तर प्रदेशनिलंबित DSP ऋषिकांत शुक्ला को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए कैसे खड़ी कर...

    निलंबित DSP ऋषिकांत शुक्ला को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए कैसे खड़ी कर ली 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

    उत्तर प्रदेश पुलिस में एक चौंकाने वाले खुलासे ने हलचल मचा दी है। एसआईटी की जाँच में भ्रष्टाचार, धमकी और गहरी आपराधिक सांठगांठ के ज़रिए लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस जाँच के बाद पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ऋषिकांत शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।

    लखनऊः निलंबित DSP ऋषिकांत शुक्ला को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी की जांच में भ्रष्टाचार, धमकी और गहरी आपराधिक सांठगांठ के ज़रिए लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि ऋषिकांत शुक्ला ने पद का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों की संपत्ति बनाई। सूत्रों ने बताया कि विवादित भूमि में फर्जी केस लगाना, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लोगों से वैसे वसूलते थे।

    विजिलेंस करेगी मामले की जांच

    ऋषिकांत शुक्ला की करीब सौ करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का पता चला है। ज़्यादातर प्रॉपर्टी पत्नी, बेटे, भतीजे के नाम है। जबकि कुछ संपत्ति बेनामी है। ऋषिकांत एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते थे। इसलिए इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि वह मुठभेड़ का डर दिखाते थे। वह लोगों को अखिलेश दुबे के इशारे पर परेशान करते थे। किसी आदमी पर फ़र्ज़ी मुकदमें लिखकर पैसे वसूलते थे। विजिलेंस अब आय से अधिक संपत्ति की जांच करेगी।

    10 साल में अर्जित की करोड़ों की संपत्ति

    ऋषिकांत शुक्ला के पास आय से ज्यादा संपत्ति है। कानपुर में 10 साल पोस्टिंग के दौरान ये संपत्ति खड़ी की। कानपुर के पॉश इलाकों में 11 दुकानें और 12 ज़मीनें हैं। माफिया अखिलेश दुबे के साथ साठगांठ कर ये प्रॉपर्टी बनाई। माफिया की कंपनी में DSP की पत्नी पार्टनर हैं। यह कंपनी रियल एस्टेट-कंस्ट्रक्शन का काम करती है। बेटे के नाम पर 33 कंपनियां होने का आरोप है।

    फर्जी एनकाउंटर का भी दिखाता था डर

    कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे अखिल कुमार ने कानपुर में ऑपरेशन महाकाल चलाया था जिसमें कई सफ़ेदपोश ,वकील ,पुलिस और पत्रकार के ख़िलाफ़ अभियान चलाया। ऑपरेशन में वकील अखिलेश दुबे को गिरफ्तार किया गया। अखिलेश दुबे पर आरोप लगे कि फर्जी मुकदमों में लोगो को फंसाया और करोड़ो रूपये वसूले। पूरे मामले की एसआईटी जांच बैठी। एसआईटी के पास 52 शिकायतें आई जिनमें एक दर्जन से ज़्यादा ऋषिकांत शुक्ला के ख़िलाफ़ थी। एसआईटी ने जांच की तो पता चला कि ऋषिकांत की बारह जगह सौ करोड़ की संपत्ति है। ऋषिकांत के ख़िलाफ़ एसआईटी में शिकायत करने वाले सौरभ भदौरिया का आरोप है कि ऋषिकांत ने कई फर्जी एनकाउंटर भी किए। डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला के बेटे की शादी कानपुर के एक बड़े रिसॉर्ट में हुई थी जिसमें बड़े-बड़े अधिकारी भी आए थे।

    ऋषिकांत शुक्ला कौन हैं

    ऋषिकांत शुक्ला मूल रूप से देवरिया के हैं। साल 1998 में दारोगा पद पर उनकी भर्ती हुई थी। 2021 में प्रमोट होकर एडिशनल SP बने। अप्रैल 2024 में DSP पद पर प्रमोशन हुआ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img