CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर नतीजे घोषित किए हैं। इस वर्ष कक्षा 12 का परिणाम 89.39 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जो पिछले वर्ष के 87.9 प्रतिशत परिणाम से अधिक है। जबकि कक्षा 10 का परिणाम 93.66 प्रतिशत रहा।
इस वर्ष सीबीएसई ने 7,842 परीक्षा केंद्रों और 26 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की। जिसमें 42 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 24.12 लाख छात्र कक्षा 10 के और 17.88 लाख छात्र कक्षा 12 के थे। कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। कक्षा 12 के पेपर 4 अप्रैल 2025 को पूरे हुए थे। सभी स्कूलों ने 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल अंक जमा कर दिए थे।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के नतीजों में प्रतिशत की बात करें तो इस साल भी लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.64% है, जबकि लड़कों का 85.70% और ट्रांसजेंडरों का 100% उत्तीर्ण प्रतिशत है। इस साल के नतीजे 2024 से काफी बेहतर रहे हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 5.94% ज्यादा है।
सीबीएसई 12वीं की तरह 10वीं में भी लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 95 प्रतिशत लड़कियाँ पास हुई हैं। जिसके मुकाबले 92.63 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। कक्षा 10 में ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95 प्रतिशत था।