More
    HomeEntertainment8 साल चला प्यार और तकरार का खेल, अब बिग बॉस-19 के...

    8 साल चला प्यार और तकरार का खेल, अब बिग बॉस-19 के घर में किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड की आंखों से छलक पड़े आंसू

    बिग बॉस-19 के घर में एक और प्यार का फूल खिलने लगा है। बीते रोज आवेज दरबार ने अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को प्रपोज कर दिया है और अपने 8 साल के रिश्ते को आधिकारिक कर लिया है।

    बिग बॉस का घर हो और कोई प्यार का फूल न खिले, ऐसा नहीं हो सकता। अब तक बिग बॉस के घर में कई बार दिल मिले, प्यार के फूल खिले और शादी तक भी बात पहुंची। बिग बॉस के घर में खिला प्यार कई जोड़ियों का अब तक मुरझा भी चुका है। बीते रोज बिग बॉस-19 के शुक्रवार के एपिसोड में एक और कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। तरबूज काटकर दिल बनाया गया और फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। लड़की ने भी खुशी से छलकती आंखों से हां बोला और अब दोनों का रिश्ता आधिकारिक कर दिया है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि आवेज दरबार और नगमा मिराजकर हैं। दोनों करीब 8 साल से डेट कर रहे हैं।

    घुटनों के बल बैठे आवेज दरबार
    बता दें कि आवेज दरबार बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। आवेज के भाई जैद दरबार भी एक कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान से शादी की है। अब आवेज ने भी अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को प्रपोज कर दिया है। इसके लिए बिग बॉस-19 के घर में आवेज ने खास तैयारी की और तरबूज को दिल के शेप में काटने के बाद घुटनों के बल बैठकर प्रणय निवेदन दिया। इस प्रपोजल को सुनकर नगमा मिराजकर की भी खुशी से आंखें छलक आईं। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई और दोनों कपल्स के प्यार की नई शुरुआत का जश्न मनाया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है और फैन्स भी इस कपल्स पर प्यार लुटा रहे हैं।

    जीशान कादरी और कुनिका के बीच हुई बहस
    कुणिका सदानंद इन दिनों तान्या और नीलम पर नजर रख रही हैं जब वे रसोई में खाना बना रही हैं। वे सबके लिए पूरियां बना रही थीं। वे लड़कों को खाने का आनंद लेने के लिए बुलाती हैं, और गौरव और जीशान अपनी प्लेटें भरने लगते हैं। कुणिका यह देख लेती है और बीच में आकर उनसे पूरियां वापस करने को कहती है ताकि सबके लिए पर्याप्त पूरियां हों। यह देखकर जीशान गुस्सा हो जाता है और खाना छोड़ने का फैसला करता है। कुनिका जीशान के इस मुद्दे को बढ़ाने पर गुस्सा हो जाती है। हालांकि, बसीर जीशान का साथ देता है। घर का कप्तान होने के नाते बसीर बातचीत में शामिल होता है और पूछता है कि क्या तान्या और नीलम लोगों से कह रही थीं कि अगर अनुमति नहीं है तो वे पूड़ियां ले जाएं। बसीर तान्या पर जोर से चिल्लाता है, जिससे वह रोने लगती है। अशनूर, बसीर को तान्या की बात समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे बताता है कि उसके एटीट्यूड में दिक्कत है। आखिरकार, दोनों के बीच सुलह हो जाती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img