More
    Homeदेश'जब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच हो सकता है तो करतारपुर कॉरिडोर…',...

    ‘जब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच हो सकता है तो करतारपुर कॉरिडोर…’, अमृतसर में बोले भगवंत मान

    मान ने कहा,

    “जब उनके (पाकिस्तान) साथ क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं और गुजरात के रास्ते व्यापार जारी है तो गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को करतारपुर कॉरिडोर खोल देना चाहिए।”

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर को खोलने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। इसी दौरान उन्होंने केंद्र से करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का की मांग की। अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे मान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पंजाब में प्रगति, शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

    चिट्ठी का इंतजार नहीं करना चाहिए
    करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने मांग की कि केंद्र को किसी के पत्र लिखने का इंतजार किए बिना इसे खुद ही खोल देना चाहिए। मान ने कहा, “जब उनके (पाकिस्तान) साथ क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं और गुजरात के रास्ते व्यापार जारी है तो गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को करतारपुर कॉरिडोर खोल देना चाहिए।”

    उन्होंने तर्क दिया कि दोनों देशों के लोग शांति चाहते हैं। करतारपुर कॉरिडोर सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के अंतिम विश्राम स्थल पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरुदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है।

    क्यों बंद हुआ करतारपुर कॉरिडोर?
    भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव के चलते करतारपुर कॉरिडोर को बंद कर दिया था। अटारी-वाघा मार्ग के माध्यम से पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के सवाल पर मान ने कहा कि इसे निश्चित रूप से शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारा व्यापार बढ़ेगा। हम समय-समय पर इसकी मांग करते रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img