More
    HomeEntertainmentनीता अंबानी ने मां के धोए पैर, पति मुकेश को झुककर किया...

    नीता अंबानी ने मां के धोए पैर, पति मुकेश को झुककर किया प्रणाम, भक्ति में चूर होकर किया ग्रैंड सेलिब्रेशन

    नीता अंबानी ने इस साल अपना जन्मदिन हर साल से काफी अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है। नीता अंबानी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कई झलकियां सामने आई हैं, जो मन मोह रही हैं। इन झलकियों में नीता अंबानी भक्ति में चूर दिखीं।

    नीता अंबानी ने इस साल अपना 62वां जन्मदिन मुंबई में नहीं बल्कि जामनगर में सेलिब्रेट किया। अपने खास दिन को उन्होंने बेहद सादगी और भक्ति मय माहौल में मनाया। नीता अंबानी ने अपना काफी वक्त स्टाफ के साथ गुजारा, जिन्होंने उन्हें सरप्राइज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस स्पेशल डे पर नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ जामनगर के एक मंदिर में भी गईं। अंबानी परिवार के विशाल एस्टेट और टाउनशिप में नीता अंबानी के जन्मदिन की धूम देखने को मिली। अब इसकी कई झलकियां सामने आई हैं, जो दिल जीत रही हैं।

    नीता अंबानी ने लिया ईश्वर का आशीर्वाद
    इंस्टाग्राम पर अंबानी के एक फैन पेज द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में नीता और मुकेश अंबानी एक मंदिर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं जहां उन्होंने आशीर्वाद लिया। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी मंदिर में प्रवेश करने से पहले एक गाय को चारा खिलाती नजर आईं। उन्होंने आशीर्वाद लेने के लिए नीचे झुककर आरती की और देवताओं के सामने जमीन पर लेटकर प्रणाम किया। वीडियो में उन्हें अपने पति मुकेश अंबानी से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेते हुए भी दिखाया गया है। इसके बाद मुकेश भी उन्हें गले लगाते दिखे। इस वीडियो में नीता अंबानी पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी दिखीं।

    मां का लिया आशीर्वाद
    मंदिर दर्शन के अलावा, नीता अंबानी का जन्मदिन समारोह एक निजी समारोह था जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए। ऑनलाइन सामने आए अन्य वीडियो दिखाते हैं कि उन्होंने जामनगर में अपना जन्मदिन कैसे मनाया। एक क्लिप में नीता अंबानी अपनी मां पूर्णिमा दलाल के सामने घुटने टेककर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आईं। उन्होंने थाल में मां के पैर भी धोए। एक अन्य तस्वीर में वह अपने स्टाफ के साथ केक काटती भी दिखी थीं। नीता का ये जन्मदिन काफी अलग और खास रहा।

    नीता अंबानी के बारे में अधिक जानकारी
    नीता अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी हैं, जो भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह एक प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं, जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारतीय कला, शिल्प और संस्कृति को उजागर करने के लिए कई पहलों का नेतृत्व किया है। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं और नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र की प्रेरक शक्ति हैं। वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की अध्यक्ष और संस्थापक और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक भी हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img