More
    HomeBusinessरेलवे का यात्रियों को तोहफा, जल्द लॉन्च होंगी 4 वंदे भारत ट्रेनें;...

    रेलवे का यात्रियों को तोहफा, जल्द लॉन्च होंगी 4 वंदे भारत ट्रेनें; इन रूट्स पर दौड़ती आएंगी नजर

    भारतीय रेलवे एक बार फिर यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है। देश की सबसे चर्चित और हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब चार नए रूट्स पर दौड़ने वाली है।

    Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों के लिए एक और बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है। देशभर में सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की लोकप्रियता को देखते हुए अब रेलवे चार नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद देश में वंदे भारत सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 164 हो जाएगी। खास बात यह है कि ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक सफर का अनुभव मिलेगा।

    इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार नई वंदे भारत ट्रेनों को मंजूरी मिल गई है। ये ट्रेनें जल्द ही पटरी पर उतरेंगी और ट्रायल रन के बाद यात्रियों के लिए शुरू की जाएंगी। रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों को कर्नाटक, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को ध्यान में रखते हुए मंजूरी दी गई है।

    इन रूट्स पर दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें
    KSR बेंगलुरु – एर्नाकुलम
    फिरोजपुर कैंट – दिल्ली
    वाराणसी – खजुराहो
    लखनऊ – सहारनपुर
    इनमें से केसीआर बेंगलुरु – एर्नाकुलम वंदे भारत ट्रेन की डिटेल्स भी सामने आ चुकी हैं। रेलवे बोर्ड के शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेन नंबर 26651 KSR बेंगलुरु-एर्नाकुलम जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 26652 एर्नाकुलम-जंक्शन-KSR बेंगलुरु वंदे भारत दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम से चलकर रात 11 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन कृष्णराजपुरम, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, पलक्कड़ और त्रिशूर में ठहरेगी।

    वंदे भारत की बढ़ती डिमांड
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हर रूट पर 100% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में इनकी औसत ऑक्यूपेंसी 102.01% रही, जबकि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती महीनों (जून तक) में यह बढ़कर 105.03% तक पहुंच गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img