More
    Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में गर्लफ्रेंड से तंग आकर युवक ने दे दी जान,...

    मध्य प्रदेश में गर्लफ्रेंड से तंग आकर युवक ने दे दी जान, सुसाइड नोट में खुला चौंकाने वाला राज

    सिंगरौली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसकी प्रेमिका उसे ब्लैकमेल करती थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा किया।

    सिंगरौलीः मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रेम प्रसंग के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव को पुलिस ने पंचनामा करने के बाद जिला चिकित्सालय भेजा लेकिन परिजनों ने शव को थाने में रखकर हंगामा कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

    प्रेमिका करती थी ब्लैकमेल

    मामला सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना के बलियरी इलाके का है जहां 20 वर्षीय युवक प्रेम कुमार ने अपनी गर्लफ्रेंड से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रेम कुमार शाह ने मरने से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें संबंध के बाद प्रेमिका सहित अन्य पर प्रताड़ना और पैसे की डिमांड के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक युवक डेयरी दुकान चलाता था और उसकी प्रेमिका के परिजनों द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग करते हुए 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी।

    मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

    युवक देने में सक्षम नहीं था जबकि प्रेमिका उसे फर्जी मामलों में फंसाने का दबाव बना रही थी। इसी बात से तंग आकर प्रेम कुमार शाह ने घर के बेडरूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को कोतवाली थाना परिसर में रखकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि पुलिस तत्काल प्रेमिका सहित परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करे, तभी वे शव का अंतिम संस्कार करेंगे। करीब चार घंटे के हंगामे के बाद परिजन और पुलिस में सहमति बनी और जांच शुरू कर दी गई है।

    इस मामले में सिंगरौली जिले के सीएसपी पुन्नु परस्ते ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img