More
    HomeखेलENG vs SA: पहला वनडे मैच कब और कितने बजे से शुरू...

    ENG vs SA: पहला वनडे मैच कब और कितने बजे से शुरू होगा, भारत में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

    साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 सितंबर से होगी। वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 सितंबर और तीसरा मैच 7 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के दौरान दोनों ही टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

    ENG vs SA: दोनों टीमों ने आखिरी वनडे सीरीज कब खेली थी?

    इंग्लैंड की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। यह सीरीज इसी साल मई-जून में खेली गई थी। इस सीरीज में इंग्लैंड के आदिल रशीद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे, उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए थे। वहीं जो रूट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 133.50 के औसत से 267 रन बनाए थे।

    साउथ अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने अपना आखिरी वनडे सीरीज अगस्त में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 2-1 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्होंने 2 पारियों में 7 विकेट चटकाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, उन्होंने 3 पारियों में 68.66 के औसत से 206 रन बनाए थे।

    ENG vs SA: कब और कहां पर देख सकते हैं पहला वनडे मैच

    दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 2 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर सीधा लाइव टीवी पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप होगी।

    कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे मैच?

    इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होंगे।

    ENG vs SA: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

    इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)

    साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जॉर्जी , केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img