More
    Homeदेशबम-बम भोले के जयकारों से गूंजे घाटी के पहाड़, पहलगाम और बालटाल...

    बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे घाटी के पहाड़, पहलगाम और बालटाल से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

    जम्मू-कश्मीर।
    हर-हर महादेव! बम-बम भोले!! आज से आस्था, श्रद्धा और भक्ति का महापर्व अमरनाथ यात्रा शुरू हो गया है। पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों का सैलाब पहलगाम और बालटाल से गुफा की ओर बढ़ चला है। पूरा इलाका जय भोलेनाथ के नारों से गूंज रहा है।

    श्रद्धालुओं में गज़ब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सिर पर कांवर, आंखों में श्रद्धा और होठों पर “बम-बम भोले” के उद्घोष लिए हजारों यात्री बाबा के दर्शन को निकल पड़े हैं। अमरनाथ यात्रा का यह पहला जत्था प्रशासन की देखरेख में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना हुआ।

    दो रूट से शुरू हुई यात्रा

    इस साल भी यात्रा दो प्रमुख मार्गोंपहलगाम (48 किमी) और बालटाल (14 किमी) से हो रही है। पहलगाम मार्ग अपेक्षाकृत लंबा लेकिन सुंदर और सुविधाजनक है, जबकि बालटाल रास्ता छोटा जरूर है लेकिन अधिक चुनौतीपूर्ण और खड़ी चढ़ाई वाला है।

    इंतजाम कड़े, सुरक्षा चाक-चौबंद

    प्रशासन ने यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रास्तों पर मेडिकल कैंप, मोबाइल टॉयलेट, विश्रामगृह और लंगर लगाए गए हैं। CRPF, पुलिस और आर्मी के जवानों को हर महत्वपूर्ण बिंदु पर तैनात किया गया है। ड्रोन से निगरानी और कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

    कब तक चलेगी यात्रा?

    यह पवित्र यात्रा 29 अगस्त 2025 तक चलेगी, जो श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन सम्पन्न होगी। हिमलिंग के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु हर साल इस पावन यात्रा में भाग लेते हैं।

    प्रशासन की अपील

    प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूर्व-पंजीकरण और मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ ही यात्रा में शामिल हों और मौसम की जानकारी लेकर ही ट्रैक पर जाएं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img