More
    Homeदुनियाफिरोजावाद में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी!

    फिरोजावाद में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी!

    घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजावाद में सत्य नगर की है। जहां एक युवक की सिरकटी लाश मिली है। और इस घटना को लेकर पूरे फिरोजावाद मे ये खबर आग की तरह फैल गई। जिससे यहां सैकडो की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्त्रित हो गई है। बताया जाता है। कि यहां के रहने बाले स्थानिय लोगों ने सुबह के समय सडक़ के किनारे खून से लथपथ एक लाश देखी। और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।और इस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक का नाम सोनू बताया जा रहा है। मृतक रजावली गांव का मूल निवासी बताया जा रहा है। और वह फिरोजावाद के सत्य नगर इलाके में किराए पर रहता था। यह प्रारंभिक जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है। कि जब तक इसकी पोस्टमार्टम रिर्पोट नहीं आ जाती तब तक इसका निष्कर्ष निकालना बहुत मुश्किल है। पुलिस इस मामले में जाँच कर रहीं है।

    ई-खबर मीडिया के लिए रवि यादव की रिपोर्ट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img