More
    Homeदुनियाईव्हीएम संचालन एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी के लिए मीडिया कार्यशाला आयोजित

    ईव्हीएम संचालन एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी के लिए मीडिया कार्यशाला आयोजित

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, 03 फरवरी 2025/ आगामी 11 फरवरी को नगरीय निकायों का आम निर्वाचन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में ईव्हीएम का संचालन एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी के लिए मीडिया कार्यशाला आयोजित किया गया। कलेक्टर ने बताया कि गौरेला एवं पेण्ड्रा नगरीय निकाय में अध्यक्ष एवं पार्षद का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम होने पर एक-एक बैलेट यूनिट और नगरीय निकाय मरवाही में अध्यक्ष एवं पार्षद का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर दो बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा।
    कार्यशाला में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा चन्द्राकर और मास्टर ट्रेनर्स अंबुज मिश्रा एवं अनिल वर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों को ईव्हीएम की कार्यप्रणाली और उसकी तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ईव्हीएम का व्यावहारिक रूप से डेमोस्ट्रेशन भी किया गया। ईव्हीएम की पारदर्शिता को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों, शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के तीनों नगरीय निकायों के सभी वार्डों में ईव्हीएम का डेमोस्ट्रेशन कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यशाला में बड़ी संख्या में जिले के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    ई खबर मीडिया के लिए सूरज कुमार की रिपोर्ट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img