फुलपरास। थाना क्षेत्र के धनौजा-सिसबार सड़क पर हरिनाथपट्टी गांव स्थित बगीचे के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों ने छिनतई का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान धनौजा निवासी रामाशीष यादव के पुत्र रामशंकर यादव (22) के रूप में हुई है।
प्रथम सूचना तथ्य
फर्द बयान: रामशंकर कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता रामाशीष यादव, निवासी धनौजा, थाना फुलपरास, जिला मधुबनी, का बयान एसआई सौरव कुमार द्वारा दिनांक 27/01/25 को समय 14:50 बजे ADYA Neuro and Multi-Specialty Hospital, दरभंगा में दर्ज किया गया।
घायल रामशंकर कुमार ने अपने बयान में बताया कि दिनांक 26/01/25 को वह अपने दोस्त शिवम कुमार झा (पिता नामालूम, निवासी थाना भेजा, मधुबनी) के साथ अपनी बाइक से नहर की ओर जा रहे थे। जब वे गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचे, तभी एक उजले रंग की स्कार्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर OPBA3233) ने सामने से टक्कर मार दी।
स्कार्पियो में सवार अपराधियों में गुड्डू कुमार (पिता उमाकांत यादव), अरविंद कुमार (पिता राजेंद्र यादव), रौशन कुमार (पिता नामालूम), सभी निवासी नवटोल, थाना फुलपरास और चार-पांच अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। वे गाड़ी से उतरते ही रामशंकर की बाइक की चाबी, मोबाइल और पैसे छीनने लगे और गाली-गलौज करने लगे। जब रामशंकर ने विरोध किया, तो गुड्डू कुमार ने अपनी गाड़ी से देशी कट्टा निकालकर उनकी जांघ पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए।
इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल रामशंकर को फुलपरास सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए DMCH, दरभंगा रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें ADYA Hospital Donar, Darbhanga में भर्ती कराया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया और कहा कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
राम आशीष यादव जो दिव्यांग है उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री और सभी मीडिया चैनलों के माध्यम से इंसाफ की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला?
फुलपरास। थाना क्षेत्र के धनौजा-सिसबार सड़क पर हरिनाथपट्टी गांव स्थित बगीचे के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों ने छिनतई का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान धनौजा निवासी रामाशीष यादव के पुत्र रामशंकर यादव (22) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रामशंकर अपने दोस्त शिवम कुमार झा के साथ बाइक से सिसबार जा रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियो सवार चार-पांच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बाइक की चाबी, मोबाइल और सोने का आभूषण छीन लिया। जब रामशंकर ने विरोध किया और भागने लगे, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जो उनकी जांघ में लगी।
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल जाकर घायल का बयान दर्ज किया और बताया कि मामले की जांच जारी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।


